Thursday, November 5, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहवाई मार्ग से भी मुश्किल हुए बबा केदार के दर्शन, हेलीकॉप्टरों के...

हवाई मार्ग से भी मुश्किल हुए बबा केदार के दर्शन, हेलीकॉप्टरों के रिकॉर्ड फेरों के बाद भी टिकट के लिए मारामारी

बाबा केदार के दर्शनों के लिए हेलीकॉप्टर से भी केदारनाथ पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। पिछले 29 दिनों की बात करें तो हेलीकॉप्टरों के 8873 शट्ल (चक्कर) में 49,367 यात्री केदारनाथ पहुंचे हैं जबकि दर्शन करके 48,454 यात्री वापस लौट आए हैं। इसके बावजूद हेली सेवा के लिए काउंटर से दो से तीन दिन बाद टिकट मिल रहा है। छह मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस बार नौ हेली कंपनियां हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन कर रही हैं। पहले ही दिन से केदारघाटी के आसमान में हेलीकॉप्टरों की जमकर गर्जना हो रही है। औसत निकाला जाए तो प्रत्येक हेलीकॉप्टर ने 29 दिनों के दौरान 985 चक्कर लगाए हैं। इस दौरान 97,821 यात्री (दो तरफा) सफर कर चुके हैं। हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचने के लिए यात्री हेली कंपनियों के टिकट काउंटर पर सुबह पांच बजे से ही टिकट की पूछताछ के लिए पहुंच रहे हैं। यही स्थिति रात आठ से दस बजे के बाद भी बन रही है। गढ़वाल मंडल विकास निगम को हेलीकॉप्टर की टिकट की ऑनलाइन बुकिंग की जिम्मेदारी मिली है, जिसके तहत 30 जून तक की ऑनलाइन बुकिंग फुल हो गई है।
तीन दिन बाद भी केदारनाथ के लिए मिल पाया टिकट
शेष तीस फीसदी ऑफलाइन टिकट हैं, जो उमड़ती भीड़ के हिसाब से ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहे हैं। इन्हीं टिकटों में वीआईपी कोटा भी शामिल है, जिससे आम यात्रियों का इंतजार बढ़ रहा है। मुंबई से बाबा केदार के दर्शनों को पहुंचे दीपक जोशी, बडौदा के हितेश जोशी, प्रवीण ओझा, पुणे के प्रभाकर पांडे ने बताया कि उन्हें तीन दिनों के इंतजार के बाद गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए टिकट मिल पाया। हेलीकॉप्टर टिकट की ऑनलाइन बुकिंग पहले से फुल है। ऑफलाइन सिर्फ तीस फीसदी टिकट हैं, जिसके लिए चार से पांच गुना यात्री प्रतिदिन प्रत्येक हेली कंपनी के कार्यालय पर पहुंच रहा है। अधिकांश मौकों पर एक से दो दिन के इंतजार के बाद यात्रियों को टिकट मिल पा रहा है। – सुशील नौटियाल, हेलीकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी, केदारनाथ यात्रा/जिला पर्यटन अधिकारी रुद्रप्रयाग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments