Friday, November 6, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ा में 12 केंद्रों पर आज होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, इन...

अल्मोड़ा में 12 केंद्रों पर आज होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, इन बातों को रखें ध्यान

संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission)की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा UPSC CSE Prelims 2022 आज यानी रविवार को होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अल्मोड़ा जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2796 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।परीक्षा सुबह की पाली में 9.30 बजे से 11.30 बजे तक तथा दूसरी पाली में 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पूर्व परीक्षार्थी को कक्ष में उपस्थित होना होगा। परीक्षा केंद्र में किसी भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस और डिजिटल घड़ी समेत अन्य आपत्ति जनक सामग्री को लाना प्रतिबंधित है। जिला मुख्यालय के जीआईसी में 384, राजकीय बालिका इंटर कालेज में 384, अल्मोड़ा इंटर कालेज में 288, आर्य कन्या इंटर कालेज में 288, एडम्स गल्र्स इंटर कालेज में 288, विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा में 288, विवेकानंद जीवनधाम में 192, महिला पालिटेक्निक में 192, सोबन सिह जीना मिडिल परिसर में 107, एसएसजे अपर परिसर में 12 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे वहीं रानीखेत के जीजीआइसी में 192 तथा मिशन इंटर कालेज में 181 परीक्षा में शामिल होंगे। एडीएम सीएस मर्तोलिया ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
सेंटर पहुंचने पहले इन बातों का रखें ध्यान
सेंटर पर अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। इसके साथ ही मास्क अनिवार्य किया गया है। बिना मास्क पहुंचे वालों को एंट्री नहीं मिलेगी।
एडमिट कार्ड साथ लाना होगा। साथ ही वोटर आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे वैध मूल फोटो पहचान प्रमाण में से किसी एक को ले जाना होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड के साथ तीन या चार हालिया पासपोर्ट साइज फोटो लाएं।
उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पेजर, स्लाइड नियम, इलेक्ट्रॉनिक वॉच आदि लाने की अनुमति नहीं होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments