Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकुलियालगांव में जीप खाई में लुढ़की, एक महिला सहित तीन की मौत

कुलियालगांव में जीप खाई में लुढ़की, एक महिला सहित तीन की मौत

रीठा साहिब/चंपावत। जिला मुख्यालय से 85 किमी दूर लधिया घाटी क्षेत्र के कुलियालगांव के गिनीबैंड में सोमवार शाम को एक बोलेरो खाई में लुढ़क गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और चालक सहित आठ लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। घायलों को रीठा साहिब अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो को हायर सेंटर रेफर किया गया। ओवरलोडिंग और स्टीयरिंग की गड़बड़ी को हादसे की वजह बताया गया है।
एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि नानकमत्ता से बिनवालगांव आ रही बोलेरो (यूके 04 टीए/ 4777) कुलियालगांव ग्राम पंचायत के गिनीबैंड में 60 फीट खाई में लुढ़क गई। सूचना पर एसओ बीसी जोशी के नेतृत्व में रीठा साहिब थाने की पुलिस के अलावा सीओ बीसी पंत और अभिनय चौधरी के नेतृत्व में पाटी और लोहाघाट से भी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। लोगों की मदद से पुलिस टीम ने घायलों को खाई से निकाला। हादसे में चंद्रा देवी (85) पत्नी चिंतामणि निवासी ग्राम चंद्रकोट बिनवालगांव, मनोरथ (90) पुत्र भानदेव निवासी खेतिया बिनवालगांव और पान सिंह परवाल (65) पुत्र गणेश सिंह निवासी परेवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। चंद्रा देवी दुर्घटनास्थल से दस किमी पहले ही वाहन में बैठी थी। चालक सहित घायल आठ लोगों में से दो घायलों पार्वती देवी और उनकी पौत्री गौरी थ्वाल को प्राथमिक इलाज के बाद रीठा साहिब अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया। अन्य सभी घायल रीठासाहिब अस्पताल में हैं। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने पाटी से डॉ. सौरभ सैनी और डॉ. मोनिका को रीठासाहिब अस्पताल भेजा है।
मृतकाश्रितों को दो लाख रुपये की मदद
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुलियालगांव हादसे पर दुख जताया है। हादसे के तीनों मृतकों के परिजनों को दो लाख-दो लाख रुपये की राशि देने का एलान किया है। इसके अलावा सभी घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
घायलों की सूची:

  1. पार्वती देवी (60) पत्नी रेवा दत्त, निवासी खनस्यू, मुश्वतेश्वर नैनीताल। रीठा साहिब से हायर सेंटर रेफर।
  2. गौरी थ्वाल (12) पुत्री कृष्ण थ्वाल, खनस्यू, मुक्तेश्वर, नैनीताल। रीठा साहिब से हायर सेंटर रेफर।
  3. चालक भुवन चंद्र (36) पुत्र कृष्णानंद, गोलडांडा।
  4. रंजीत कुमार (28) पुत्र हर प्रसाद, उगनपुर, बहेड़ी, बरेली।
  5. डाल चंद (33) पुत्र दिलीप सिंह, उगनपुर, बहेड़ी, बरेली।
  6. प्रकाश नाथ (21) पुत्र शेरनाथ, धरसों, रीठा साहिब।
  7. रमेश (25) पुत्र रघुवर राम, धरसों, रीठा साहिब।
  8. भुवन चंद्र सनवाल (34) पुत्र नारायण दत्त, धरसों, रीठा साहिब।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments