Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदेखरेख के अभाव में बदहाल हुआ यात्री सुविधा केंद्र

देखरेख के अभाव में बदहाल हुआ यात्री सुविधा केंद्र

पिथौरागढ़। नगर से 20 किमी दूर सतगढ़ ग्राम पंचायत में पर्यटकों की सुविधा के लिए 20 वर्ष पूर्व बनाया गया यात्री सुविधा केंद्र देखरेख के अभाव में पूरी तरह बदहाल हो गया है। इसके बाद भी इसे ठीक करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। ग्रामीण लंबे समय से इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांगों को भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। एनएच के किनारे इस सुविधा केंद्र में आए दिन सड़क से गुजरने वाले अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भी नजर नहीं पड़ती है।
करीब 20 वर्ष पूर्व करीब 5.50 लाख रुपये की लागत से सतगढ़ ग्राम पंचायत में यात्री सुविधा केंद्र बनाया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क से गुजरने वाले पर्यटकों को फोन, शौचालय, चाय सहित कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था। यह यात्री सुविधा केंद्र निर्माण के बाद से बदहाल है। यात्री सुविधा केंद्र की छत पर रखी पानी की टंकियां खराब हो गईं हैं। सुविधा केंद्र के दरवाजे, खिड़कियां, शौचालय, बिजली की लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सड़क के ठीक किनारे होने के बाद भी इस बदहाल यात्री सुविधा केंद्र पर किसी की नजर नहीं पड़ती है, जबकि इसी रास्ते हर रोज अधिकारी और जनप्रतिनिधि गुजरते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यात्री सुविधा केंद्र का विस्तार होना चाहिए। यात्री सुविधा केंद्र के नाम पर जमीन भी है। अगर नीचे के दो मंजिलों का विस्तार किया जाता है तो उसमें कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक कार्य शादी विवाह, पार्टी आदि करा सकता है। ग्रामीणों ने बदहाल पड़े यात्री सुविधा केंद्र को ठीक करने की मांग की है।
लंबे समय से यात्री सुविधा केंद्र बदहाल पड़ा हुआ है। सरकार और जिला प्रशासन को यात्री सुविधा केंद्र के सुधारीकरण और विस्तारीकरण का कार्य करना चाहिए। सुधारीकरण और विस्तारीकरण के बाद इसमें कई सार्वजनिक कार्य हो सकते हैं जिससे विभाग की आय में भी सुधार होगा। – कैलाश कापड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता।
देखरेख के अभाव में यात्री सुविधा केंद्र बदहाल हो गया है जिसे मैने देखा है। जल्द ही यात्री सुविधा केंद्र के सुधारीकरण और विस्तारीकरण के लिए प्रस्ताव बनाया जाएगा। – लता बिष्ट, जिला पर्यटन विकास अधिकारी पिथौरागढ़।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments