Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डड्रोन से सर्वे कर रहे युवकों का विरोध

ड्रोन से सर्वे कर रहे युवकों का विरोध

कनखल के जगजीतपुर क्षेत्र में आचार संहिता के बीच ड्रोन से कर रहे युवकों का लोगों ने विरोध किया। मेयर प्रतिनिधि को मौके पर बुलाकर लोगों ने जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने सर्वे करने वालों से जानकारी मांगी। आचार संहिता के बीच सर्वे कर मेयर की छवि खराब करने का आरोप लगाया।
बुधवार को जगजीतपुर स्थित वार्ड 58 राजा गार्डन में प्रॉपर्टी और ड्रोन सर्वे कर रहे युवकों का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। लोगों ने युवकों का घेराव कर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा को मौके पर बुला लिया। अशोक शर्मा ने युवकों से जब जानकारी ली तो युवकों ने स्थानीय पार्षद की ओर से सर्वे कराने की बात कही। अशोक शर्मा ने कहा कि अचार संहिता के दौरान सर्वे नहीं किया जा सकता है। मेयर की छवि को धूमिल करने के लिए पार्षद वार्ड में सर्वे करवा रहे हैं। स्थानीय निवासी कुलदीप वालिया, अमर आहूजा, विनय गर्ग, संजीव अग्रवाल, हितेश धीमान, सुमित त्यागी, आर्यन उपाध्याय का आरोप है कि कुछ युवक नगर निगम के नाम पर घर-घर सर्वे कर रहे हैं। युवकों के पास सहायक नगर आयुक्त महेंद्र सिंह यादव की ओर से 6 महीने पुराना पत्र है। मेयर ने किसी भी प्रकार के सर्वे के लिए कोई आदेश पारित नहीं किया है। इस दौरान संगम शर्मा, सुमित भाटिया, राजकुमार ठाकुर, नावेज अंसारी, वसीम सलमानी, बृजमोहन बड़थ्वाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments