Tuesday, November 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedउत्तराखंड में आज मौसम रहेगा शुष्क, जानिए मुख्‍य शहरों का तापमान

उत्तराखंड में आज मौसम रहेगा शुष्क, जानिए मुख्‍य शहरों का तापमान

उत्‍तराखंड में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। सुबह शाम तो ठंड हैं, लेकिन दिन में तेज धूप से हल्‍की गर्मी का अहसास हा रहा है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राज्‍य के सभी जिलों में मौसम शुष्‍क रहेगा। आसमान मुख्‍यता साफ रहने की संभावना है। वहीं, अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में क्रमश 27 डिग्री सिल्सियस और 12 डिग्री सिल्सियस रहने की संभावना है।
कुमाऊं में अगले दो दिन बारिश की संभावना नहीं
मार्च आते ही तापमान में वृद्धि होने लगी है। बीते रोज तराई ने तेवर दिखाया और पंतनगर का तापमान हल्द्वानी से एक डिग्री ज्‍यादा रहा। आने वाले कुछ दिन तापमान में तेजी से वृद्धि जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन कुमाऊं में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने बताया कि छह मार्च और सात मार्च को कुमाऊं के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं पर बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, इसका असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर नहीं दिखाई देगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments