Thursday, October 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधहल्द्वानी में फॉरेस्ट वाचर की कुल्हाड़ी से हत्या, साथी हिरासत में; टांडा...

हल्द्वानी में फॉरेस्ट वाचर की कुल्हाड़ी से हत्या, साथी हिरासत में; टांडा रेंज में देर रात हुआ खूनी विवाद

हल्द्वानी में वन विभाग के एक फॉरेस्ट वाचर की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना टांडा रेंज क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां देर रात साथी के साथ हुए विवाद के बाद फॉरेस्ट वाचर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद निवासी मेवाराम (50) के रूप में हुई है, जो हल्द्वानी की टांडा रेंज में फॉरेस्ट वाचर के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात करीब एक बजे मेवाराम अपने एक साथी के साथ खाना खा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी साथी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से मेवाराम की गर्दन पर हमला कर दिया। वार इतना गंभीर था कि मेवाराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर टीपी नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments