Tuesday, November 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएचएनबी चिकित्सा शिक्षा विवि : नीट-यूजी काउंसलिंग में मूल निवास की गड़बड़ी...

एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विवि : नीट-यूजी काउंसलिंग में मूल निवास की गड़बड़ी पर पांच अभ्यर्थियों को नोटिस

नीट-यूजी काउंसलिंग में मूल निवास संबंधित गलत दस्तावेज प्रस्तुत करने पर एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने पांच अभ्यर्थियों को नोटिस जारी किया है। जिसका जवाब उन्हें बुधवार तक देना होगा। जवाब आने के बाद विवि प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा। बता दें, कुछ अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश की स्टेट काउंसलिंग में वहां का और उत्तराखंड का मूल निवास प्रमाण पत्र लगाया है। विवि ने इन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित कर दी थी, पर शिकायत मिलने पर अलाटमेंट लेटर रोक दिया था। शासन से इस मामले में दिशा-निर्देश मांगे थे।
एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विवि करा रहा आनलाइन काउंसलिंग
राज्य के सरकारी व निजी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस व बीडीएस के दाखिले को एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय आनलाइन काउंसलिंग करा रहा है। फिलवक्त द्वितीय चरण की काउंसलिंग चल रही है। प्रथम चरण में पांच अभ्यर्थी मूल निवास संबंधित गलत दस्तावेज के आधार पर काउंसलिंग में शामिल हुए। विवि स्तर पर की गई पड़ताल में पता चला कि इन अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश की स्टेट काउंसलिंग में वहां का और यहां उत्तराखंड का मूल निवास प्रमाण पत्र लगाया है। मूल निवास के आधार पर ही आरक्षण का लाभ भी मांगा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments