Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedबस अड्डे से पोस्टऑफिस तिराहे तक आज नहीं लगा जाम

बस अड्डे से पोस्टऑफिस तिराहे तक आज नहीं लगा जाम

शुक्रवार को रोडवेज बस अड्डे से लेकर पोस्ट ऑफिस तिराहे तक यातायात व्यवस्था वन वे कर दी गई। यातायात पुलिस की इस व्यवस्था के चलते सड़कों पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिली। यातायात पुलिस की इस व्यवस्था का व्यापारियों ने भी स्वागत किया है। व्यापारियों का कहना है कि इससे व्यापारी एवं बाहर से आने वाले यात्रियों को काफी सहुलियत मिलेगी।
हरिद्वार बाजार की सड़कों पर शुक्रवार से जारी यातायात नियमों पालन कराने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती दिखी। जिसके चलते शहर की बाजार की सड़कों को जाम से काफी निजात मिली। रोडवेज बस अड्डे से लेकर पोस्ट ऑफिस तक वाहनों की अधिकता के चलते रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती थी। जिसका संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने शुक्रवार से रेलवे स्टेशन से लेकर पोस्ट ऑफिस तक वन वे ट्रैफिक के नियम को लागू कर दिया। जिसके चलते शुक्रवार को शहर की बाजार की सड़कों पर जाम देखने को नहीं मिला। बाजार के दुकानदारों ने यातायात पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था लगातार लागू रहनी चाहिए जिससे व्यापारी वर्ग एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments