Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबी.एस.नेगी महिला पॉलिटेक्निक में प्रथम वर्ष की छात्राओं का हुआ भव्य स्वागत,...

बी.एस.नेगी महिला पॉलिटेक्निक में प्रथम वर्ष की छात्राओं का हुआ भव्य स्वागत, ओरिएन्टेशन प्रोग्राम के द्वारा छात्राओं को संस्थान के संदर्भ में दी गई जानकारी

-अन्तिम वर्ष की छात्राओं हेतु फेरवेल पार्टी का भी किया गया आयोजन

-टैक्सटाइल डिजाइन विभाग की शिवानी बिष्ट बनी मिस पॉलिटेक्निक

-ज़रूरमंद एवं मेधावी छात्राओं को शोभना वाही स्कॉलरशिप का हुआ वितरण

देहरादून: बी.एस. नेगी महिला पॉलिटेक्निक सभागार में सत्र 2021 में प्रवेश लेने वाली छात्राओं का भव्य स्वागत हुआ । इस मौके पर संस्था के प्रबंधन द्वारा छात्राओं को आई कार्ड और लाइब्रेरी कार्ड इश्यू किये गये। वहीं शोभना वाही ब्लॉक, अनुराधा धर ब्लॉक तथा इन्दिरा कोहली ब्लॉक की विज़िट भी करवाई गई। इसके बाद छात्राओं को वॉल म्यूरल ;भित्ति चित्रद्ध भी दिखाये गये । ये वॉल म्यूरल प्रत्येक विभाग की झलक को प्रस्तुत करते हैं, जिससे कि छात्राओं को अपने विभाग के अलावा अन्य विभागों के बारे में भी जानकारी प्राप्त हो।

इसके बाद संस्थान प्रबंधन ने ओरिएन्टेशन प्रोग्राम के माध्यम से छात्राओं को संस्थान की डाक्यूमेंट्ी तथा फैशन शोे की वीडियो भी दिखाई। नव प्रवेशित छात्राअेां ने इसे उत्साहपूर्वक देखा और आनन्द लिया। कार्यक्रम के तहत प्रबंधन ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से ट््रेनिंग एवं प्लेसमेंट तथा विभिन्न कमेटियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि संस्थान में सभी कोर्सों में डायरेक्ट एडमिशन की प्रक्रिया अभी जारी है व ऑनलाइन एडमिशन की सुविधा भी है ।

प्रबंधन बोर्ड ने छाात्राओं को संस्थान में उपलब्ध स्कॉलरशिप के बारे में विस्तार से बताया । इसके बाद प्रत्येक विभाग की फैकल्टी द्वारा डिपार्टमेंट से संबंधित प्रेज़ेंटेशन प्रस्तुत किया गया। छात्राओं के लिए ओपन सेशन भी रखा गया ताकि सवाल-जवाब किये जा सकें और छात्राओं की समस्याओं का समाधान किया जा सके ।

स्वागत समारोह में बोलते हुए संस्थान के चेयरमेन हर्षमणि व्यास ने प्रथम वर्ष की छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान में सौहार्दपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं दूसरे चरण में संस्थान की अन्तिम वर्ष की छात्राओं हेतु फेरवेल पार्टी का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ के तहत दीप प्रज्वलित करने के बाद प्रत्येक विभाग की छात्राओं ने रेम्प वॉेक किया। इसके साथ ही इस मौके पर मिस डिपार्टमेंट को भी चुना गया। फैशन डिज़ाइन विभाग से मिस मानसी तो टैक्सटाइल डिज़ाइन डिपार्टमेंट से मिस शिवानी बिष्ट व गारमेंट टेक्नोलॉजी विभाग से मिस रश्मि को चुना गया। वहीं फैशनडिजाइन एक वर्षीय पाठ्यक्रम से मानसी को मिस डिपार्टमेंट चुना गया । टैक्टाइल डिजाइन विभाग की शिवानी बिष्ट को मिस पॉलिटेक्निक व गॉरमेंट टैक्नोलॉजी की अकांक्षा साहनी को स्पार्क ऑफ द डे के खिताब से नवाज़ा गया ।

कार्यक्रम के अन्त में संस्थान संस्थापक शोभना वाही द्वारा अनुदानित स्कॉलरशिप प्रदान की गई, जो कि ज़रूरतमंद एवं मेधावी छात्राओं को प्रदान की जाती है। जिसके तहत नंदिता चौहान व सुरैया को यह पुरस्कार राशि वितरित की गई। आने वाले समय में श्रीमती शोभना वाही द्वारा संस्थान की छात्राओं हेतु स्टूडेंट ऑफ द ईयर एवार्ड भी आरम्भ किया जा रहा है।

समापन समारोह में बोलते हुए संस्थान के चेयरमेन हर्षमणि व्यास ने अन्तिम वर्ष की छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर समा बांधा।
कार्यक्रम में संस्थान प्रबंधन के सदस्य, टीचर्स, कर्मचारी एवं छात्राएं मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments