Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeपर्यटनवीकएंड पर सरोवर नगरी सैलानियों से पैक

वीकएंड पर सरोवर नगरी सैलानियों से पैक

नैनीताल: वीकएंड पर सरोवर नगरी के अधिकांश होटल, पार्किंग व गेस्ट हाउस पैक हो चले हैं। नैनी झील सैलानियों की नावों से पट गई है। शनिवार को नौकायन के लिए बोट स्टैंड मल्लीताल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

वहीं सैलानियों का सैलाब उमड़ने से नगर की रौनक में निखार आ गया है। एक दिन में करीब 20 हजार पर्यटकों के आने का अनुमान है। मैदानी भागों में ग्रीष्म काली अवकाश शुरू होने से सैलानी भारी संख्या में पहुंचने लगे हैं। आवासीय विद्यालयों में अवकाश के बाद पर्यटन ने और रफ्तार पकड़ी है।

नौका मालिक-चालक संघ के अध्यक्ष राम सिंह के अनुसार सीजन में नौकायन के लिए रोजाना औसतन करीब एक हजार टिकट कट रहे हैं। इसमें रोइंग बोट से झील के पूरे चक्कर का 420 रुपये जबकि आधा चक्कर 320 रुपये तथा पैडल बोट का पूरा चक्कर 420 रुपये प्रति घंटा व आधा चक्कर 320 रुपये प्रति घंटा तय है। नैनीताल में रोइंग नौकाएं 222 तथा पैडल नौकाएं 82 हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments