Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडसर्दी का सितम: कोहरे के आगोश में हल्द्वानी

सर्दी का सितम: कोहरे के आगोश में हल्द्वानी

हल्द्वानी। आम तौर पर पहाड़ में ठंड ज्यादा रहती है, लेकिन मंगलवार को मौसम का मिजाज कुछ उलट दिखाई दिया। हल्द्वानी मुक्तेश्वर और नैनीताल से ज्यादा ठंडा रहा। सुबह से शाम तक यहां कोहरा छाया रहा, बस सुबह आठ से साढ़े नौ बजे तक और दोपहर में धूप खिली। मंगलवार को हल्द्वानी भी ठंड से ठिठुर गया। तड़के से ही कोहरे की चादर ने मानो पूरे शहर को थाम सा दिया। दिनभर में करीब दो घंटे हल्की धूप निकली बाकी समय कोहरा छाया रहा। कड़ाके की ठंड में सड़कों पर भी वाहनों की संख्या कम रही। घरों, दफ्तरों में लोगों ने अलाव और हीटर जलाकर ठंड से बचने का प्रयास किया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चार-पांच दिन तक मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने से शीतलहर की संभावना बनी रहेगी।
कोहरे की वजह से आर्द्रता 92.2 प्रतिशत और दृश्यता करीब 50 मीटर रही। दिन के समय कुछ समय के लिए हल्की धूप ने थोड़ा राहत जरूर दी लेकिन दोपहर बाद अचानक ठंडी हवा चलने के बाद फिर कोहरा छा गया। इस बार कोहरा रानीबाग से आगे अमृतपुर तक पहुंच गया। कड़ाके की ठंड में लोग गर्म कपड़े पहने और जगह-जगह अलाव सेंकते दिखे। दिन के तापमान में आठ डिग्री की गिरावट दर्ज होने के साथ अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5.2 डिग्री पहुंच गया। वहीं मुक्तेश्वर में दिन का तापमान 14.4 और न्यूनतम 2.7 डिग्री सेल्सियस रहा। नैनीताल का अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम आठ रहा। पंतनगर कृषि विवि के डॉ. आरके सिंह के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवा चलने लगी है। अगले चार पांच दिन तक शीतलहर रहेगी और तापमान में काफी कमी देखने को मिलेगी। देहरादून मौसम विभाग ने 29 दिसंबर तक मैदानी इलाकों में भारी शीतलहर को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments