Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचकराता क्षेत्र की जनता की मूलभूत सुविधाओं को बहाल कराना व युवाओं...

चकराता क्षेत्र की जनता की मूलभूत सुविधाओं को बहाल कराना व युवाओं को रोजगार देना है लक्ष्य: नौटियाल

मंगलवार को खारसी, बनियाना क्षेत्र के लोगों की एक संयुक्त बैठक अपने कार्यालय विकासनगर में लेते हुए भाजपा प्रत्याशी रामशरण नौटियाल ने कहा कि चकराता क्षेत्र की यातायात समसयाओं की बदहाली कहीं किसी से छिपी नहीं है। सड़कों की बदहाली के चलते आज तक बस यूनियनें यहां बस चलाने को तैयार नहीं। जिसके चलते यहां लोडर पर यातायात की व्यवस्था चल रही है। सबसे पहले यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने का काम किया जायेगा। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बदहाल हैं। पेयजल संकट से गांवों की दशा बुरी है। कई गांवों के लोगों को आज भी दो से चार किमी दूर खड्ढ से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ती है। कहा कि ऐसा नहीं है कि सरकार से चकराता के विकास की योजनाओं के लिए पैसा नहीं मिला। लेकिन सरकार ने भरसक प्रयास किया। लेकिन यहां विकास भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। कहा कि भ्रष्टाचार के दीमक को समाप्त करना होगा। तभी चकराता क्षेत्र का विकास हो सकेगा। पर्यटक और तीर्थ स्थलों को तीर्थाटन के रूप में विकसित करना होगा। तभी क्षेत्र के युवाओं को रोजगार और क्षेत्र को विकास मिल सकेगा।

चकराता विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी रामशरण नौटियाल ने कहा कि चकराता क्षेत्र आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। क्षेत्र में मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करवाना और स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाना उनका पहला लक्ष्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments