Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड15.80 ग्राम स्मैक के साथ दो दोस्त गिरफ्तार

15.80 ग्राम स्मैक के साथ दो दोस्त गिरफ्तार

क्लेमनटाउन पुलिस ने 15.80 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंगलौर हरिद्वार से स्मैक लेकर आ रहे थे। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि चौकी प्रभारी आशारोडी राजेश असवाल शुक्रवार की रात को चेकिंग कर रहे थे। एक काली रंग की पल्सर मोटर साईकिल सहारनपुर की ओर से आशारोड़ी बैरियर की ओर आती दिखाई दी। पुलिस को देख युवक बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। हड़बड़ाहट में बाइक बंद हो गई और पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों ने अपना नाम शिवम अरोड़ा पुत्र विनोद अरोड़ा निवासी चुक्खुवाला देहरादून और अभिजीत सिंह पुत्र वरिंद्र सिंह निवासी अंसारी मार्ग निकट गुरुद्वारा मच्छी बाजार कोतवाली नगर देहरादून बताया। आरोपी ने बताया कि वह स्मैक पीने का आदी है, वह अपने दोस्त अभिजीत के साथ अपनी मोटर साईकिल में मंगलौर गया और तनवीर से 28 हजार 250 रुपये में स्मैक लेकर आये थे। कुछ स्मैक आरोपियों ने पी ली थी। बताया कि वह छोटी- छोटी बिट बनाकर कॉलेज के लड़को व मजदूरों को बेच देते हैं ताकि खर्चा निकल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments