Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में बढ़ेंगे बिजली के दाम! महंगी दरों पर सुनवाई को विद्युत...

उत्तराखंड में बढ़ेंगे बिजली के दाम! महंगी दरों पर सुनवाई को विद्युत नियामक आयोग तैयार,जानें पूरा शेड्यूल

ऊर्जा निगम की प्रस्तावित बिजली दरों को लेकर मार्च दो बुधवार को उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग मुख्यालय में सुनवाई होगी। सुबह के समय औद्योगिक, व्यवसायिक बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर सुनवाई होगी। दोपहर बाद घरेलू बिजली दरों पर सुनवाई होगी। ऊर्जा निगम की प्रस्तावित बढ़ी हुई बिजली दरों से बचना है, तो लोगों को अधिक से अधिक संख्या में सुनवाई में पहुंच कर अपना पक्ष रखना होगा। सुनवाई के दौरान बहुत कम लोग पहुंचते हैं। उद्योग जगत से जरूर उनका प्रतिनिधिमंडल पहुंचता है, लेकिन घरेलू दरों पर सुनवाई के दौरान बेहद कम लोग पहुंचते हैं।
बिजली दरों में बढ़ोत्तरी होने के बाद हो हल्ला मचाने वाले राजनीतिक दलों का कोई भी प्रतिनिधि सुनवाई के दौरान नहीं पहुंचता। जबकि आयोग की ओर से राज्य में कई स्थानों पर सुनवाई का कार्यक्रम तय किया जाता है। इस बार राज्य में 27 फरवरी को रुद्रपुर, 28 फरवरी को रानीखेत में सुनवाई हो चुकी है। बुधवार को देहरादून में सुनवाई है। इसके बाद आठ मार्च को कोटद्वार नगर निगम में सुनवाई है। इस सुनवाई के बाद आयोग ऊर्जा निगम के प्रस्ताव और सुनवाई में आई आपत्तियों को ध्यान में रखकर नए वित्तीय वर्ष के लिए बिजली दरें तय करता है। मार्च अंतिम सप्ताह में नई बिजली दरों की घोषणा की जाएगी। जो एक अप्रैल से लागू होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments