Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में आप का घोषणापत्र,केजरीवाल की 10 गारंटी;बजट पांच साल में दुगना,हर...

उत्तराखंड में आप का घोषणापत्र,केजरीवाल की 10 गारंटी;बजट पांच साल में दुगना,हर घर रोजगार;पढ़ें पूरे वादे

विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणापत्र शुक्रवार को जारी कर दिया है। गोपाल राय की ओर से जारी घोषणापत्र में सीएम सीएम अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी है तो सीएम चेहरा कर्नल अजय कोठियाल की 119 वचन भी हैं।
1 भ्रष्टाचार-मुक्त उत्तराखंड बनाएंगे, उत्तराखंड का बजट पांच साल में दुगना करेंगे (1 लाख करोड़ से ज़्यादा)।
2 हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, हर घर 24 घंटे बिजली।
3 हर घर को रोजगार, तब तक हर महीने ₹5000।
4 18 साल से ऊपर हर महिला को हर महीने ₹1000।
5 हर बच्चे को विश्वस्तरीय शिक्षा दिलाएंगे, उत्तराखंड से भी सरकारी स्कूल से बच्चे IIT और AIIMS पढ़ने जाएंगे।
6 हर गाँव मे मिलेगा मुफ्त और बेहतरीन इलाज।
7 हर गाँव तक सड़कें बनवाएंगे।
8 बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराएंगे और उत्तराखंड को हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे।
9 शहीद सैनिक (सेना, अर्धसैनिक बल, बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स, उत्तराखंड पुलिस, आईटीबीपी के जवान) के परिजनों को एक करोड़ रूपये की सम्मान राशि।
10 पूर्व सैनिकों को सरकारी रोज़गार।

कोठियाल के वचन
1) गैरसैण को बनाएंगे स्थायी राजधानी और परिसम्पत्तियों पर उत्तराखंड का हक़।*
2) छह नए ज़िलों का गठन किया जाएगा – काशीपुर, रूड़की, कोटद्वार, डीडीहाट, रानीखेत और यमुनोत्री।*
3) उत्तराखंड में मजबूत भू-कानून लागू किया जाएगा।*
4) पर्वतीय क्षेत्र में पलायन रोकने के लिए उत्तराखंडियत पेंशन लागु की जाएगी।
5) उत्तराखंड में भारत की पहली युथ असेंबली का गठन होगा।
6) शिक्षा का बजट बढ़ा के राज्य के कुल बजट का 25% किया जाएगा।*
7) पुलिस कर्मियों को रु 4600 ग्रेड पे।
8) ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की जाएगी।
9) उपनल, पीआरडी व अन्य संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा।*
10) आपकी सरकार आपके द्वार: सारी सरकारी सुविधाएं आपको घर बैठे मिलेंगी।
11) महिला कल्याण की दिशा में सतत प्रयासों के लिए अलग महिला बजट जारी किया जाएगा।
12) सेना में भर्ती की ट्रेनिंग देने के लिए जनरल बिपिन रावत आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टिट्यूट का निर्माण होगा।
13 राशन की डोर स्टेप डिलीवरी हीगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments