Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडदोस्तों के साथ नहाने गया किशोर शारदा नहर में डूबा, नहीं लगा...

दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर शारदा नहर में डूबा, नहीं लगा कोई सुराग

खटीमा में दोस्तों के साथ शारदा सूखी नहर में नहाने गया किशोर पानी के तेज बहाव में डूबकर लापता हो गया। पुलिस व ग्रामीणों की काफी खोजबीन के बाद भी किशोर का पता नहीं चल सका। पहाड़ों में हो रही बारिश के चलते शारदा नहर का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। अमाऊं निवासी विकास सिंह राणा (16) पुत्र स्व. बलवीर सिंह राणा रविवार की देर शाम को अपने सात साथियों के साथ लोहियाहेड स्थित शारदा सूखी नहर में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि विकास तेज बहाव में डूबने लगा।
साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह पानी के तेज बहाव में लापता हो गया। साथियों ने घटना की सूचना झनकईया पुलिस, परिजनों एवं ग्रामीणों को दी। झनकईया थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और डूबे किशोर की तलाश की लेकिन अंधेरा होने से कहीं पता नहीं चल सका। लापता किशोर के माता-पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका है। वह अपनी बहन व दादा-दादी के साथ रहता था। किशोर के शारदा नहर में डूबकर लापता होने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सोमवार को थानाध्यक्ष ने एनडीआरएफ, जल पुलिस की मदद से तलाशी अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक टीम को किशोर का कहीं पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि तलाशी अभियान मंगलवार को चलाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments