Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडहरिद्वार जिला पंचायत : लंबी माथापच्ची के बाद भाजपा के 44 प्रत्याशी...

हरिद्वार जिला पंचायत : लंबी माथापच्ची के बाद भाजपा के 44 प्रत्याशी घोषित, प्रतिष्ठा का सवाल बना चुनाव

दिन भर चली माथापच्ची के बाद भाजपा ने हरिद्वार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर दी। अब तक हुए चुनावों में भाजपा जिला पंचायत पर भगवा बुलंद नहीं कर पाई है। इस बार उसके लिए चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा है। यही वजह है कि प्रत्याशियों को तय करने के लिए प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पहुंचे। उनकी मौजूदगी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने जिलों से प्राप्त किए गए पैनल पर मंथन किया और नाम तय किए। प्रत्याशियों के चयन में सोशल इंजीनियरिंग का खास ख्याल रखा गया है। जातीय समीकरणों के हिसाब से प्रत्याशियों का चयन किया गया है। नाम तय करने के बाद सभी नेता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा करने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। देर रात पार्टी ने सूची फाइनल की। हरिद्वार के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने देर रात पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments