Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के मौके पर आज निकलेगा नगर...

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के मौके पर आज निकलेगा नगर कीर्तन

खटीमा। गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की तैयारी पूरी हो चुकी है। गुरुद्वारा गुरुनानक सत्संग सभा परिसर को शानदार तरीके से सजाया गया है। रंग-बिरंगी प्रकाश व्यवस्था लोगों को आकर्षित कर रही है। गुरुद्वारा परिसर में एकत्र संगत दस जनवरी के प्रकाश पर्व की तैयारियों में जुटी है। महिला संगत भजन-कीर्तन और गुरु महिमा का बखान कर रही है। गुरुद्वारा परिसर में सोमवार को दूसरे दिन भी गुरु का लंगर चला। प्रबंध कमेटी के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह सहयोग में जुटे हैं। उप प्रधान अनिल बत्रा ने बताया कि रागी ढाडी जत्थे उत्तर प्रदेश और कथा वाचक पंजाब से पहुंच चुके हैं। प्रधान सरदार कुलवंत सिंह ने बताया कि नगर-कीर्तन अपने पुराने मार्ग पर नगर भ्रमण के साथ गुरुद्वारा पहुंचेगा। नगर कीर्तन में पथ की सफाई करतीं महिलाएं, पानी छिड़काव, पुष्प वर्षा करती टीम, पंच प्यारे और गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी सजेगी। प्रसाद वितरण, महिला कीर्तन मंडली के बाद विभिन्न विद्यालयों की टीमें बैंड बाजे के साथ अपना करतब दिखाएंगी। वहां सरदार महेंद्र सिंह, ज्ञानी हरदेव सिंह, सरदार सुखविंदर सिंह, गुरमेज सिंह, सरदार जनक सिंह, डॉ. बलजीत सिंह, हरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, भगवान सिंह, हरभजन सिंह खिंडा, राज कपूर आदि थे। संवाद

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments