Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडपटियाला के नवाज चुने गए सर्वश्रेष्ठ पहलवान

पटियाला के नवाज चुने गए सर्वश्रेष्ठ पहलवान

रुद्रपुर। मकर संक्रांति के अवसर पर बिंदुखेड़ा गांव में 71वीं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों के 160 पहलवानों ने प्रतिभाग किया। झंडी कुश्ती प्रतियोगिता में पटियाला के नवाज ने बाजी मारी जबकि अयोध्या के बाबा रवि दूसरे नंबर पर रहे।
कुश्ती में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक शिव अरोरा शामिल हुए, वहीं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में मास्टर वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। पहलवानों के रहने और खाने की व्यवस्था बिंदुखेड़ा गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कावल सिंह ने की। वहां पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरबाज सिंह, प्रीतम सिंह, भजन सिंह, जोगिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्यारा सिंह, पिंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह बंटी कोली आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments