Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकैंची धाम में शिप्रा नदी को लोगों ने बना दिया पिकनिक स्पॉट

कैंची धाम में शिप्रा नदी को लोगों ने बना दिया पिकनिक स्पॉट

भवाली (नैनीताल)। देश-विदेश में विख्यात कैंची धाम के पास बहने वाली पवित्र शिप्रा नदी को लोगों ने पिकनिक स्थल बना दिया है। अब मंदिर ट्रस्ट की कोशिश है कि इस पवित्र नदी को आध्यात्म से जोड़ते हुए उसका महत्व भक्तों को बताया जा सके ताकि यहां आने वाले लोग नदी की पवित्रता के साथ न खेलें। इसके लिए समिति जनजागरूकता अभियान भी चलाएगी। प्रसिद्ध शिप्रा नदी भवाली होते हुए पवित्र कैंची धाम से आगे रातीघाट को निकलती है। गर्मी के दिनों में यहां आने वाले भक्त मंदिर से पहले और उसके बाद, मंदिर से लगी नदी क्षेत्र में उतर जाते हैं। लोगों का वहां पहुंचकर नहाना, पिकनिक मनाना आम बात हो गई है। जबकि इसी नदी से प्रसिद्ध नीब करौरी महाराज के तमाम आध्यात्मिक जुड़ाव के किस्से भी मशहूर हैं।
मंदिर कमेटी का कहना है कि शिप्रा नदी से बाबा को विशेष लगाव था और अपनी कई चमत्कारी शक्तियों को उन्होंने नदी के साथ जोड़ा था। इस बीच गर्मी शुरू होते ही यहां भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सप्ताह के अंत में और अन्य छुट्टियों के दिन यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मगर तमाम लोग शिप्रा नदी में उतरकर उसकी शुद्धता को प्रभावित करते हैं। अब मंदिर कमेटी ने निर्णय लिया है कि शिप्रा नदी का महत्व लोगों को बताते हुए नदी में लोगों को नहीं जाने के लिए जागरूक किया जाएगा। शिप्रा नदी की पवित्रता के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। लोगों से शिप्रा नदी में नहीं उतरने की अपील की जाएगी। साथ ही इसके लिए नदी के किनारे सूचना वाले बोर्ड भी लगाए जाएंगे। – प्रदीप शाह भय्यू, सदस्य, मंदिर ट्रस्ट कमेटी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments