Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकोतवाल के नेतृत्व में बीएसएफ ने शहर में निकाला मार्चबीएसएफ और पुलिस...

कोतवाल के नेतृत्व में बीएसएफ ने शहर में निकाला मार्चबीएसएफ और पुलिस ने बृहस्पतिवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला।

पुलिस ने लोगों ने कोविड नियमों का पालन कर बिना किसी डर के बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। वहीं अपराधियों और अराजक तत्वों को शांतिभंग करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
बृहस्पतिवार को ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी के नेतृत्व में बीएसएफ और पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च मेन बाजार, हरिद्वार रोड, मंडी तिराहा, आवास विकास कॉलोनी, शिवाजी नगर, काले की ढाल होते हुए वापस कोतवाली पहुंचा। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इस दौरान कोतवाल ने लोगों से मास्क पहनने और आपस में सोशल डिस्टेसिंग बनाने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments