Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदसवीं में लड़कियों ने मारी बाजी, 12वीं में भी लड़कों से रही...

दसवीं में लड़कियों ने मारी बाजी, 12वीं में भी लड़कों से रही अव्वल

अल्मोड़ा। विद्यालयी शिक्षा परिषदीय परीक्षा 2022 का हाईस्कूल और इंटर का परीक्षाफल सोमवार को घोषित हो गया। घोषित परीक्षाफल के अनुसार अल्मोड़ा जिले में दसवीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी वहीं 12वीं की परीक्षा में भी लड़कियां लड़कों से अव्वल रहीं। दसवीं की परीक्षा में जिले से हाईस्कूल के 78.32 प्रतिशत और 12वीं में जिले के 90.34 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। जिसमें लड़कियों का प्रतिशत अधिक है।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल ने 27 मार्च 2022 से 19 अप्रैल 2022 तक परिषदीय परीक्षाएं आयोजित की गई थी। सोमवार को दोनों परीक्षाओं का परीक्षाफल बोर्ड द्वारा घोषित किया गया। बोर्ड के अनुसार जारी परीक्षाफल के अनुसार अल्मोड़ा जिले में दसवीं में कुल 9024 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें लड़कों की संख्या 4527 और लड़कियों की संख्या 4497 रही। इसमें से 3274 छात्र और 3794 छात्राएं उर्त्तीण रहीं। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 72.32 और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.36 प्रतिशत रहा। 12वीं की परीक्षा में जिले से कुल 8469 शामिल रहे। जिसमें छात्रों की संख्या 3994 और छात्राओं की संख्या 4475 रही। इसमें से 3506 छात्र और 4145 छात्राएं उत्तीर्ण रही। छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.78 और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.62 रहा। जिले से कुल आठ बच्चों ने टॉप 25 में अपनी जगह बनाई है। पूरे परीक्षाफल में दसवीं में जहां छात्राओं ने बाजी मारी है वहीं 12वीं में भी छात्राएं छात्रों से अव्वल रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments