Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपोस्टल बैलेट पर घर-घर जाकर कराया जाएगा बुजुर्गों और दिव्यांगों से मतदान

पोस्टल बैलेट पर घर-घर जाकर कराया जाएगा बुजुर्गों और दिव्यांगों से मतदान

21-देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत 11 दिव्यांगजनों एवं 162 वरिष्ठ नागरिक (80 वर्ष से अधिक आयु) के कुल 173 मतदाताओं को पोस्टल बैलेट द्वारा 4 फरवरी 2022 को घर-घर जाकर मतदान कराया जाना है।

रिटर्निंग आफिसर ने बताया कि 3 फरवरी 2022 को 10:30 बजे इस संबंध में समस्त 21-देहरादून कैंट के प्रत्याशियों की पर्यवेक्षक द्वारा बैठक आहूत की गई है। और 4 फरवरी को 12 बजे सभी 05 निर्वाचन टीम घर-घर जाकर दिव्यांग/वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष से अधिक आयु) का कोविड-19 मानकों को पालन कराते हुए मतदान कराएगी।

ब्रीफिंग अधोहस्ताक्षरी द्वारा रखी गयी है। जिसमें पूरे 21-देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र के कुल 162 (80 वर्ष से अधिक आयु) एवं 11 दिव्यांग मतदाताओं के घर तक पहुंचने हेतु रूट चार्ट/वीडियोग्राफी एवं पोस्टल बैलेट को मुख्य कोषागार कार्यालय (स्ट्रांग रूम) में जमा करने पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशियों को समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments