Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसियार के हमले में ग्रामीण घायल

सियार के हमले में ग्रामीण घायल

लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र में चार दिन में सियार के हमले में 10 से ज्यादा ग्रामीण घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बिंदुखत्ता बोरिंग पट्टा निवासी दो लोग अस्पताल में भर्ती है। वन विभाग सियार की तलाश में पिंजरा एवं जंगल के किनारे ट्रैप कैमरे लगाने की तैयारी में जुट गया है। बिंदुखत्ता में सियार के आतंक के चलते लोग दहशत में है। सियार ने कई मवेशियों को भी घायल किया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से शाम के समय सियार जंगल से निकलकर गांव में पहुंचकर रोजाना किसी पर हमला कर रहा है। ग्रामीणों के अलावा सियार जानवरों पर भी हमला कर रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम सियार की तलाश में जुट गई है। वन क्षेत्राधिकारी गौला रेंज चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने जानकारी जुटाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments