Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकोसी नदी के टापू पर रहता मिला विदेशी नागरिक

कोसी नदी के टापू पर रहता मिला विदेशी नागरिक

रामनगर (नैनीताल)। कोसी बैराज के पास कोसी नदी में एक टापू पर तिरपाल से टेंट बनाकर रह रहे विदेशी नागरिक को वन विभाग व पुलिस टीम ने पकड़ा है। फिलहाल उसे होटल में ठहराया है। पूछताछ के बाद विदेशी नागरिक को छोड़ दिया गया है। पूछताछ में उसके बताया कि वह प्रकृति के करीब रहना चाहता था, इसलिए टेंट में ठहरा था। रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज के अंतर्गत कोसी बैराज का क्षेत्र आता है। कोसी बैराज से दो किलोमीटर पहले टेड़ा की ओर से रपटे के पास कोसी नदी में एक टापू पर विदेशी नागरिक टेंट बनाकर रह रहा था।
सोमवार सुबह करीब आठ बजे स्थानीय लोगों ने वन विभाग व पुलिस को सूचना दी कि कोई विदेशी नागरिक कोसी नदी में रह रहा है। क्षेत्र में बाघ नजर आते हैं ऐसे में कोई अनहोनी हो सकती है। सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और विदेशी नागरिक से पूछताछ की। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस ने विदेशी नागरिक को स्थानीय एक होटल में ठहराया है और वह मंगलवार को हरिद्वार जा रहा है। डीएफओ कुंदन कुमार का कहना है कि वनकर्मियों ने गश्त के दौरान विदेशी नागरिक को पकड़ था। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
स्वीडन का निवासी है विदेशी नागरिक
सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि विदेशी नागरिक की पहचान स्वीडन निवासी पोहजलनेन वाल्टर इल्लास जैकब के तौर पर हुई। उसे एक फरवरी 2024 तक का टूरिस्ट वीजा मिला है। ऋषिकेश, रुद्रपुर, नैनीताल भ्रमण करने के बाद वह यहां पहुंचा। इधर, पांच दिन से एक विदेशी वन विभाग की जमीन में रह रहा था और वनकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments