Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनदियों में शवदाह की सामग्रियां बहाये जाने पर होगा जुर्माना

नदियों में शवदाह की सामग्रियां बहाये जाने पर होगा जुर्माना

पिथौरागढ़। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शवदाह के बाद अवशेष सामग्री को जिले की नदियों में बहाने से रोकने के लिए घाट क्षेत्र में नोटिस बोर्ड चस्पा करने के साथ ही जुर्माना शुल्क तय करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने जिला गंगा समिति की बैठक लेते हुए संबंधित उप जिलाधिकारियों से इस संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए भी कहा।
शुक्रवार को जिला सभागार में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जिला गंगा समिति की बैठक की। उन्होंने रामगंगा नदी को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए वन विभाग, एपीडी और खंड विकास अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद कराने के लिए नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक करने के लिए कहा। कहा कि चेकिंग अभियान चलाकर 15 जुलाई के बाद चालान की कार्रवाई की जाए। कहा कि जिन स्थानों पर लोग कूड़ा डालते हैं, उन स्थानों को चिह्नित करें। डीएम ने हरेला पर्व पर पौधरोपण के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश वन विभाग को दिए।
अवैध रूप से संचालित लैब बंद कराएं
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने थल और धारचूला क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहीं स्वास्थ्य जांच लैबों को बंद कराने के निर्देश एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग को दिए। बैठक में डीएफओ कोको रोसे, सीडीओ अनुराधा पाल, ईओ पालिका पिथौरागढ़ दीपक गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments